ऋण


मददगारों ने मदद का विचार त्याग दिया

तो सूदखोरों ने ब्याज का धंधा चलाया।

जब हरामखोरों ने उधार न चुकाया तो

तो जरूरतमंदों को ऋण न मिल पाया।

आओ कट्टरता अपनाए।




नैतिकता का पाठ पढ़ाकर
भ्रष्टाचारियों को भगाकर,
सत्ता में देशभक्त आ जाएं
आओ ऐसी कट्टरता अपनाए।

बेइमानो से देश बचाकर
पापियों को धूल चटाकर
भ्रष्टता को दूर भगाए
दुष्टों के प्रति कट्टरता बढ़ाए।

जातिवाद का भूत भगाकर
आडम्बर पाखंड हटाकर,
कंधे से कन्धा मिलाए
हम सब उदारता अपनाएं।

धर्मांधता कटुता मिटाकर
सबको अपने गले लगाकर,
सारे गिले-सिकवे भुलाए
आओ ऐसी कट्टरता अपनाए।

हम बदलेंगे देश बदलेगा
भारत नई तकदीर लिखेगा,
स्वर्ग से सुन्दर देश बनाए
आओ मिलकर देश बचाएं।

Whosmi/Bpawar